28 Mar 2024, 22:22:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जो कमाल गेल, अफ़रीदी और धोनी नहीं कर पाए वह इस दादा ने किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2017 11:21AM | Updated Date: May 25 2017 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल ख़त्म हो गया है अब लोगों की नजरों में चैंपियंस ट्रॉफी है जो 1 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाली है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच होगा। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 4 जून को खेलेगा। 2013 में इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन भारत हुआ था। इस टूर्नामेंट में भारत अपना हर मैच जीता था। फाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जून को खेला गया था। बारिश से प्रभावित इस मैच को भारत पांच रन से जीतकर पहली बार चैंपियन ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया था। 

सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में आगे
चैंपियंस ट्रॉफी में कई रिकॉर्ड बने है लेकिन एक ऐसे रिकॉर्ड की बात करते हैं जो क्रिस गेल, शाहिद अफ़रीदी और महेंद्र सिंह धोनी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज नहीं बना पाए लेकिन दादा के नाम मशहूर सौरभ गांगुली ने बनाया था। 

दादा ने दिखाई है अपनी दादागिरी
लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड न अफ़रीदी, न गेल न धोनी के नाम है। इस मामले में सौरभ गांगुली इन विस्फोटक बल्लेबाज़ों को पीछे छोड़ दिया है। सौरभ गांगुली चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। गांगुली चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मैच खेले हैं और 11 पारियों में 17 छक्के लगाए हैं। 

चैंपियंस ट्रॉफी में मारे है सबसे ज्यादा अर्धशतक
चैंपियंस ट्रॉफी में सौरभ गांगुली का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। सबसे ज्यादा अर्धशतक मारने के मामले में सौरभ गांगुली पहला स्थान पर है। गांगुली 11 पारियों में छह अर्धशतक लगाए है। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सौरभ गांगुली चौथे स्थान पर है । गांगुली 11 पारियों में करीब 74 के औसत से 665 रन बनाये है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »