19 Mar 2024, 16:42:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL फाइनल जीतते ही जॉन्टी रोड्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 5:03PM | Updated Date: May 22 2017 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स और उनकी पत्नी मेलानी को मुंबई के एक अस्पताल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। दो साल पहले इसी शहर में उनकी बेटी का जन्म हुआ था। 
 
आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम के क्षेत्ररक्षण कोच रोड्स कल लीग के फाइनल मुकाबले के लिए हैदराबाद में थे, जब उनके बेटे का जन्म हुआ। 
सूर्या अस्पताल के डाक्टर धौरंदर ने कहा कि रोड्स के पुत्र का वजन 3.7 किग्रा के करीब है और डिलीवरी में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं और कल तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »