16 Apr 2024, 13:17:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इपोह। हरमनप्रीत सिंह के शानदार दो गोलों की बदौलत भारत ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 26वें अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में यहां रविवार को न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हरा दिया। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बढ़त के बावजूद ब्रिटेन से  2-2 से ड्रॉ खेलने वाली भारतीय टीम ने इस मुकाबले में शानदार वापसी की। भारत के लिये मनदीप सिंह ने 23वें और हरमनप्रीत सिंह ने 27वें तथा 47वें मिनट में गोल किए। 
 
गत वर्ष के जूनियर विश्वकप विजेता टीम के मनदीप सिंह ने 23वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को मुकाबले में 1-0 से आगे कर दिया। मनदीप का टूर्नामेंट में यह दूसरा गोल है। उन्होंने पहले मैच में भी 19वें मिनट में गोल किया था।
 
मुकाबले में 1-0 की बढ़त बनाने के कुछ मिनट बाद भारतीय टीम ने कमाल की आक्रामकता और तेजी दिखाते हुए गेंद को अपने कब्जे में रखा। खिलाडि़यों ने एक-दूसरे को बेहतरीन पास दिए और गोल के अच्छे प्रयास किए। भारत को 27वें मिनट में उस समय एक और सफलता हाथ लगी हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 2-0 से भारत के पक्ष में कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »