20 Apr 2024, 06:33:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पायलट ने कहा 'Bloody Indian' तो भड़के भज्‍जी, मोदी से लगाई मदद की गुहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 5:06PM | Updated Date: Apr 26 2017 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक विदेशी पायलट पर नस्लवादी टिप्पणी का आरोप लगाया है। भज्जी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए तीन ट्वीट किए हैं। 
 
हरभजन सिंह ने ट्वीट में लिखा, जेट एयरवेज के एक पायलट जिनका नाम बर्न्ड होएसलिन है, उन्होंने मेरे भारतीय साथी को ब्लडी इंडियन
कहते हुए फ्लाइट से निकल जाने को कहा, जबकि उनकी रोजी-रोटी यहीं से चलती है। 
 
भज्जी ने धड़ाधड़ तीन ट्वीट कर डाले। हरभजन ने अगले ट्वीट में लिखा, 'यही नहीं उस पायलट ने फ्लाइट में एक महिला और शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति के साथ हाथापाई भी की और नस्लवादी टिप्पणी की, वहां जो भी हुआ बेहद शर्मनाक था। साथ ही हरभजन सिंह ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। यही नहीं, उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार भी लगाई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »