19 Apr 2024, 06:15:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIDEO: इस खिलाड़ी ने पकड़ा ऐसा कैच जिसे देखकर सभी रह गए हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 2:46PM | Updated Date: Mar 26 2017 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैमिल्टन। न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हैमिल्‍टन टेस्‍ट में कीवी खिलाड़ी टॉम लाथम ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की पारी के 62वें ओवर पर कप्तान फाफ डू प्लेसी स्ट्राइक पर थे, जैसे ही कीवी गेंदबाज मिचेल सेंटनर ने ओवर की तीसरी गेंद करवाई, तो उस पर फाफ डू प्लेसी ने स्वीप शॉट खेल दिया, लेकिन शॉर्ट लेग पर तैनात टाम लाथम ने फुर्ती दिखाते हुए बाएं से दाएं भाग कर उनका कैच पकड़ लिया और डू प्लेसी को पवेलियन वापस भेज दिया। जिसके बाद उनके इस कैच की वीडियो भी लगातार वायरल हो रहा है। फाफ डू प्लेसी (53) ने शानदार अर्धशतक जमाया और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »