19 Apr 2024, 10:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल से दूर नहीं रह पा रहे घायल कोहली इस बहाने आए मैदान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 12:07PM | Updated Date: Mar 25 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में चौथा और निर्णायक मैच खेला जा रहा है। ये मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। इस मैट में टीम इंडिया में कई बदलाव हुए हैं। टीम के कप्तान विराट कोहली कंधे में चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल रहे हैं।

भले ही कोहली की जगह धर्मशाला में कुलदीप यादव ले ली हो, लेकिन वे खुद को मैदान से दूर नहीं रख पा रहे हैं और मौका मिलते ही मैदान पर आ पहुंचे। दरअसल, विराट कोहली टीम के 12वें खिलाड़ी हैं और खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर आ रहे हैं।
 
छठे ओवर के बाद शिकायत मिलने पर अंपायर बॉल चैक कर रहे थे और खेल रुका हुआ था। तभी कोहली पीली जर्सी में पानी और कोल्ड ड्रिंक्स लेकर बीच मैदान में पहुंच गए। उनके चेहरे पर मुस्कान थी और वह खिलाड़ियों को हिदायत देते नजर आए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »