29 Mar 2024, 16:53:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शेन वार्न ने विराट को बताया दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2017 3:31PM | Updated Date: Feb 23 2017 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। महान स्पिनर और पूर्व आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं और उनमें विवियन रिचर्ड्स, ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर के खेल का मिश्रण दिखता है। वार्न ने कहा "विराट दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। यह सोचना ही अचरजभरा है कि कैसे उन्होंने इतने सारे टेस्ट शतक इतनी जल्दी बना लिए हैं। उनमें रिचर्ड्स, सचिन और लारा का खेल दिखता है। मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं और उन्हें देखना मुझे पसंद है। 
 
वह आक्रामक कप्तान हैं और मुझे उनकी यह बात पसंद है। वह अलग इंसान है। पूर्व आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने साथ ही चार टेस्टों की सीरीज में भारत का पलड़ा भारी बताया। उन्होंने कहा- इस सीरीज में भारत निश्चित ही जीत की हकदार है। घरेलू जमीन पर भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। हमने उनके खिलाड़ी 2004 में जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद हम वैसा नहीं कर सके। 
 
आॅस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों कुछ खिलाडियों पर ही भरोसा करती है जो एक समस्या है। वार्न ने माना कि आॅस्ट्रेलिया में कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर बहुत अधिक दबाव रहता है। उन्होंने कहा - मुझे लगता है कि सीरीज काफी करीबी रहने वाली है। आॅस्ट्रेलिया को आक्रामक रहने की जरूरत रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »