19 Mar 2024, 16:47:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस क्रिकेटर ने प्लेटफॉर्म पर चढ़ाई कार, पुलिस ने लिया अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 6:23PM | Updated Date: Feb 20 2017 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई पुलिस ने पूर्व आईपीएल खिलाड़ी और अंडर-19 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हरमीत सिंह को यहां अंधेरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार चलाने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। खबर के अनुसार 24 वर्षीय हरमीत को सुबह के भीड़ वाले समय में प्लेटफॉर्म पर कार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हरमीत स्पिनर हैं और वह 2012 में अंडर-19 विश्वकप तथा 2013 में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 
 
पुलिस ने बताया कि हरमीत सुबह करीब साढे सात बजे प्लेटफॉर्म एक पर अपनी कार लेकर घुस आए थे। रेलवे सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को अपने कब्जे में कर हरमीत को गिरफ्तार कर लिया। हरमीत ने अपने करियर की शुरुआत रणजी ट्राॅफी में मुंबई के लिए किया था जबकि वह इस समय जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हैं।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »