18 Apr 2024, 08:42:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नए रिकॉर्ड के साथ संदीप ने जीती राष्ट्रीय पैदल चाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 3:40PM | Updated Date: Feb 19 2017 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा के संदीप कुमार ने यहां राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 किमी स्पर्धा में अपना ही पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने दो अन्य एथलीटों के साथ अगस्त में होने वाली लंदन विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया।
 
संदीप के अलावा केटी इरफान ने 20 किमी वर्ग का स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल रेस का स्वर्ण प्रियंका ने जीता। संदीप ने तीन घंटे 55 मिनट 59.05 सेकंड का समय निकालते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की और नए रिकॉर्ड के साथ रेस अपने नाम की।
 
इससे पहले का उनके नाम का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन घंटे 56 मिनट 22 सेकंड का था जो उन्होंने मई 2014 में चीन में आईएएएफ विश्व पैदल चाल कप में बनाया था। सेना के एथलीट जितेंदर सिंह (चार घंटे दो मिनट 11.58 सेकंड) और चंदन सिंह (चार घंटे चार मिनट 18.41 सेकंड) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। जितेंदर और चंदन ने भी विश्व चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »