25 Apr 2024, 05:05:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ईडन गार्डन में सम्मानित हुए धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 6:17PM | Updated Date: Jan 22 2017 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को बंगाल क्रिकेट संघ ने खेल में भारतीय कप्तान के रुप में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए रविवार को यहां सम्मानित किया। भारत और इंग्लैंड के बीच ईडन गार्डन में तीसरे वनडे के दौरान धोनी को बंगाल क्रिकेट संघ ने सम्मानित किया।

धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरु होने से पूर्व सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ दी थी और अब वह एक खिलाड़ी के रुप में टीम में खेल रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने बंगाल क्रिकेट संघ की ओर से धोनी को स्मृति चिह्न प्रदान किया। धोनी ईडन गार्डन मैदान पर अपने इस स्वागत से अभिभूत नजर आए।

इस अवसर पर बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली भी मौजूद थे। बंगाल क्रिकेट संघ ने इसके साथ ही एक अभूतपूर्व पहल करते हुए ईडन गार्डन के चार स्टैंड के नाम बंगाल क्रिकेट के चार दिग्गजों पंकज रॉय, बीएन दत्त, जगमोहन डालमिया और सौरभ गांगुली के नामों पर रख दिए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »