19 Mar 2024, 10:04:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

6 साल बाद युवी का शतक, बनाया वनडे में अपना बेस्ट स्कोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2017 9:28PM | Updated Date: Jan 19 2017 9:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटक। युवराज पुणे में महज 15 रन पर पैवेलियन लौटते हुए उनकी निराशा साफ झलक रही थी। लेकिन उन्होंने कटक में संकल्पपूर्ण पारी खेलते हुए न सिर्फ टीम इंडिया को संकट से उबारा, बल्कि दूसरी तरफ अपने पूर्व कप्तान का साथ हासिल कर इंग्लिश गेंदबाजों का जमकर सामना किया। उन्होंने 127 गंदों में 150 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

युवी ने आखिरी बार 2011 में जड़ा था शतक

दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले युवराज सिंह ने लगभग 6 साल बाद वनडे शतक बनाया है। इससे पहले उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई वनडे में 113 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद की 16 पारियों में उनका औसत बेहद खराब रहा था, जो 18.32 था।

इंग्लैंड के खिलाफ युवराज का चौथा शतक

युवराज ने वनडे अपने 295वें वनडे की 270वीं पारी में 14 वां शतक लगाया। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका चौथा शतक है. जबकि भारतीय धरती पर युवराज का यह सातवां शतक है।

युवी के लिए हेजल बनी लेडी लक

वाकई मॉडल हेजल कीच युवराज के लिए लेडी लक साबित हुई हैं। 30 नवंबर को उनके साथ शादी के बंधन में बंधने के उनका भारतीय टीम का दरवाजा खुला। हालांकि 2016-17 रणजी सत्र में उन्होंने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »