20 Apr 2024, 10:30:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डोपिंग में फेल हुए पहलवान नरसिंह, बोले- मेरे खिलाफ साजिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 4:04PM | Updated Date: Jul 24 2016 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग में फंस गए हैं। इसके चलते उनके रियो ओलंपिक में जाने पर तलवार लटक गई है। नरसिंह की ओलंपिक में हिस्‍सेदारी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। ओलंपिक मेडलिस्‍ट सुशील कुमार ने रियो जाने का दावा पेश किया था। इसके बाद यह मामला कोर्ट तक गया था जहां फैसला नरसिंह के पक्ष में रहा। 

 
मुझे साजिश के तहत फंसाया गया 
डोपिंग के मामले पर नरसिंह ने कहा कि उन्‍हें किसी ने साजिश के तहत फंसाया है। नरसिंह और सुशील दोनों 74 किलो वर्ग में रेसलिंग करते हैं। नरसिंह ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्‍य पदक जीतकर ओलंपिक का कोटा हासिल किया था। सुशील चोट के चलते मैट से दूर रहे थे। सुशील का कहना था कि दोनों के बीच ट्रायल हो और उसमें जो जीते उसे ओल‍ंपिक के लिए भेजा जाए।
 
परीक्षा में नकल करते पकड़े गए थे नरसिं‍ह 
नरसिं‍ह यादव मूलत: उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं लेकिन उनका परिवार रहता मुंबई में हैं। नरसिंह ने 2012 में लंदन ओलंपिक में भी हिस्‍सा लिया था। 2010 में कॉमनवेल्‍थ खेलों में उन्‍होंने गोल्‍ड मैडल हासिल किया था जिसके बाद उन्‍हें पुलिस की नौकरी मिली। 2014 के कॉमनवेल्‍थ खेलों में भी उन्‍होंने गोल्‍ड मैडल जीता। नरसिंह के पिता पंचम यादव जोगेश्‍वरी में डेयरी चलाते हैं। पिछले साल डीएसपी की पोस्‍ट के एग्‍जाम के दौरान नरसिंह नकल करते हुए पकड़े गए थे लेकिन बाद में उन्‍हें क्‍लीन चिट दे दी गई थी।
 
...तो ये तो देश के साथ धोखा है
वहीं नरसिंह के डोप टेस्‍ट में पॉजीटिव पाए जाने पर सुशील कुमार के कोच सतपाल सिंह ने कहा कि अगर ये सच है तो देश के साथ धोखा है। वहीं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान राजपाल सिंह ने कहा कि साजिश की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »