19 Apr 2024, 23:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WWE स्टार्स से मिले सहवाग, सिखाए क्रिकेट के गुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2016 7:52PM | Updated Date: Jan 16 2016 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया में अपने करोड़ों प्रशंसक बनाने वाले WWE के सुपर स्टार रेसलरों पर भी क्रिकेट का नसा सिर चढ़कर बोला और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इन रेसलरों को क्रिकेट के कुछ गुर सिखाए। दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में WWE लाइव इंडिया के लिए राजधानी में मौजूद डब्ल्यू डब्ल्यूई की दिवास चैंपियन चार्लोट और WWE के सुपर स्टार डॉल्फ जिगलर ने विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग के साथ क्रिकेट का मजा लिया। इस मौके पर सहवाग के बेटे आर्य वीर और वेदांत भी मौजूद थे।

अमेरिका में बेसबॉल और साफ्टबॉल खेल चुके डॉल्फ और चार्लोट ने क्रिकेट की पिच पर कुछ हाथ आजमाए। दोनों ने कहा कि यह एक मजेदार अनुभव था। हम सहवाग के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमें पहली बार क्रिकेट खेलने का मौका दिया। चार्लोट ने हाथ में बल्ला लेकर कुछ शॉट लगाने के प्रयास किये परन्तु डॉल्फ ने सहवाग के बेटे को गेंदबाजी की। सहवाग ने भी हाथ में गेंद लेकर इन रेसलरों को इस खेल के बारे में समझाने की कोशिश की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »