28 Mar 2024, 14:46:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए आई ये बड़ी खबर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 11:07AM | Updated Date: Jan 25 2020 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए 12 साल बाद एक बड़ा कारनामा होने जा रहा है। भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है। वहीं बांग्लादेश की टीम भी पाकिस्तान में पहुंच चुकी है। एक तरफ जहां भारतीय टीम को वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान मेजबानी करने के लिए बेताब है। आपको बता दें कि अभी तक भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में सिर्फ दो टी-20 सीरीज खेली है। 12 साल में दो टी-20 सीरीज खेलने के दौरान भारतीय टीम को एक भी सीरीज में जीत नहीं मिली है।
 
यही वजह है कि भारतीय टीम को इस बार न्यूजीलैंड दौरे पर 12 साल बाद टी-20 सीरीज में जीत का इंतजार होगा। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम 12 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई है। इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने 2007-08 में पाकिस्तान में एक टी-20 मैच खेला था। पाकिस्तान में लंबे समय के बाद क्रिकेट की वापसी से पाकिस्तानी प्रशंसक खुश हैं। इसीलिए वह 12 साल बाद एक बार फिर से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »