29 Mar 2024, 16:50:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट बोले - केन विलियमसन अच्छे कप्तान, चतुर क्रिकेटर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 3:19PM | Updated Date: Jan 24 2020 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाक्सिंग डे टेस्ट में न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड को उस सीरीज में 0-3 से पराजय झेलनी पड़ी। ऐसे में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विलियमसन का बचाव करते हुए कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन करने पर सवाल हमेशा उठते हैं लेकिन कप्तान का आकलन हमेशा नतीजों के आधार पर नहीं किया जा सकता।
 
कोहली ने कहा, ‘इस तरह की बातें अक्सर होती है जब भी टीम खराब प्रदर्शन कर रही होती है। यह तीनों प्रारूपों में कप्तानी की जिम्मेदारी का हिस्सा है। मैं अपना फोकस इसी पर रखता हूं कि टीम के लिए क्या कर सकता हूं और उसे कैसे आगे ले जा सकता हूं।’उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कप्तानी का आकलन हमेशा नतीजों से किया जा सकता है। आप टीम को कैसे एकजुट करते हैं और कैसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा सकते हैं। मेरा मानना है कि केन यह काम बखूबी कर रहा है।’
 
कोहली ने कहा, ‘टीम में उनका सम्मान है और उन्हें साथी खिलाड़ियों का भरोसा हासिल है। वह काफी चतुर क्रिकेटर हैं। टीम खराब खेलती है तो यह टीम की नाकामी है, कप्तान अकेले की नहीं।’ इससे पहले ब्रेंडन मैकलम ने उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि अब उन्हें कप्तानी में मजा नहीं आ रहा और उन्हें कम से कम टी20 प्रारूप में कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। हालाँकि इसके बाद विलियमसन ने खुद कहा है कि वह नए कप्तान के लिए पद छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा टीम हित में विश्वास रखता हूं। यदि ऐसा लगता है कि नया कप्तान टीम के लिए अच्छा होगा तो मैं इसके लिए हमेशा तैयार हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »