28 Mar 2024, 21:45:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली बने कप्तान के रूप में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:13AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारत के विराट कोहली कप्तान के रूप में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में रविवार को यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने कप्तान के रूप में 82 पारियों में 5000 रन पूरे किये हैं जबकि उनके पूर्ववर्ती महेंद्र सिंह धोनी ने 127 पारियों में 5000 रन पूरे किये थे। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने कप्तान के रूप में 131 पारियों, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 135 पारियों और भारत के सौरभ गांगुली ने 136 पारियों में 5000 रन पूरे किये थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »