28 Mar 2024, 16:02:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित-विराट ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी - अब NO.1 की रेस....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 12:55PM | Updated Date: Dec 12 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडिया वर्सेज वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज बुधवार को खत्म हो गई। 11 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और के. एल. राहुल ने आतिशी पारी खेली। जिसके चलते उन्होंने ना सिर्फ वेस्टइंडीज के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में मात्र 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 173 रन ही बना पाई।
 
इसी के साथ टी-20 इंटरनेशनल में रोहित-विराट के बीच चली आ रही जंग भी खत्म हुई। दरअसल यह दोनों बल्लेबाज टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बराबरी पर आ गए। विराट के नाम इस समय 2633 रन दर्ज हैं वहीं रोहित भी 2633 रन बनाकर विराट के बराबर हैं। 2019 खत्म होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा। ऐसे में विराट और रोहित संयुक्त रूप से हाईएस्ट टी-20 स्कोरर बन गए हैं।
 
हालांकि अब भारत को इस साल कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलना है जिसके चलते टाॅप स्कोरर की टैली में फिलहाल विराट-रोहित का नाम साथ-साथ लिखा जाएगा। इनके बाद जिस खिलाड़ी का नाम आता है वो न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं जिन्होंने 2436 रन बनाए हैं।
 
विराट और रोहित के टी-20 रन तो बराबर हैं, साथ ही ये रन बनाने के लिए इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने लगभग बराबर ही गेंद खेली। 
क्रिकइन्फो पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, विराट ने अब तक कुल 1907 गेंद खेली हैं वहीं रोहित ने 1905 गेंदों का सामना करके इतने रन बनाए।  टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक फिलहाल विराट कोहली के नाम हैं और इस साल उनका यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाएगा। विराट 24 हॉफ सेंचुरी के साथ नंबर वन पर हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम रोहित शर्मा का है मगर उनके खाते में अभी 19 हॉट सेंचुरी है।
 
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉमेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम चार टी-20 शतक है। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज रोहित के आसपास तक नहीं पहुंचा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट ने टी-20 में आज तक कोई सेंचुरी नहीं लगाई है। विराट का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 94 रन है जो उन्होंने इस सीरीज में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »