28 Mar 2024, 18:30:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सीके नायुडू ट्राफी के लिए हिम्मत को दिल्ली की कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:05AM | Updated Date: Dec 8 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रतिभाशाली बल्लेबाज हिम्मत सिंह को कर्नल सीके नायुडू ट्राफी टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की अंडर-23 टीम का कप्तान चुना गया है। डीडीसीए की सीनियर चयन समिति की बैठक में अंडर-23 टीम का चयन किया गया। यह टीम पहले दो मैचों के लिए है। हिम्मत दिल्ली की तरफ से इस सत्र में विजय हजारे ट्राफी और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में खेले थे लेकिन रणजी ट्राफी के पहले दो मैचों की टीम में उन्हें नहीं चुना गया था।
 
टीम इस प्रकार है: हिम्मत सिंह (कप्तान), लक्ष्य थरेजा (उपकप्तान और विकेटकीपर), सलील मल्होत्रा, आयुष बदौनी, वैभव कांडपाल, गगन वत्स, यश सहरावत, अंकुर कौशिक, सिद्धांत शर्मा, सिमरजीत सिंह, कुलदीप यादव, रितिक शौकीन, योगेश शर्मा, विश्वास मलिक और प्रिंस चौधरी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »