20 Apr 2024, 08:21:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने श्रीलंका को 6-0 से पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:46AM | Updated Date: Dec 6 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। संध्या रंगनाथन और रतनबाला देवी के दो-दो गोलों की मदद से गत चैंपियन भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 13वें दक्षिण एशियाई खेलों की फुटबॉल प्रतियोगिता में श्रीलंका को गुरूवार को 6-0 से पीट दिया। पोखरा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत में डांगमेई ग्रेस ने सातवें, संध्या ने 10वें और 25वें, रतनबाला देवी ने 18वें और 88वें मिनट में तथा बाला देवी ने मैच के इंजरी समय में गोल किये। भारतीय टीम ने इससे पूर्व अपने पहले मैच में मालदीव को 5-0 से हराया था। मालदीव के खिलाफ बाला देवी ने 25वें और 33वें मिनट में दो गोल दागे जबकि डांगमेई ग्रेस, मनीषा और जबमनी टुडू ने एक-एक गोल किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »