19 Apr 2024, 21:36:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाक-श्रीलंका में टी-20 आज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2015 12:31PM | Updated Date: Jul 30 2015 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो टी-20 मैचों की सीरिज का पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा तो श्रीलंका की टेस्ट और वनडे में मिली हार का बदला लेने पर लगी होगा। पाकिस्तान ने टेस्ट सीरिज 2-1 से और वनडे सीरिज 3-2 से जीतकर 2006 के बाद पहली बार श्रीलंका में दोहरी जीत दर्ज की।
 
वहीं टी-20 विश्व चैंपियन श्रीलंका इस प्रारूप में शीर्ष रैंकिंग वाली टीम है। उसका लक्ष्य सीरिज जीतकर प्रतिष्ठा बचाने का होगा। दोनों टीमें नए कप्तानों के साथ खेलेंगी। 
 
श्रीलंका की कमान जहां लसिथ मलिंगा के हाथ में होगी, वहीं पाकिस्तान की अगुवाई शाहिद अफरीदी करेंगे। भारत में टी-20 विश्व कप सिर्फ आठ महीने दूर है और दोनों टीमें नए खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »