19 Mar 2024, 15:08:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रीय पावरलिंफ्टिंग चैंपियनशिप दिल्ली में 24 से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 2:22AM | Updated Date: Nov 23 2019 2:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पावरलिंफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप 24 से 27 नवम्बर तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी जिसमें दिल्ली की तरफ से सबसे बड़ा दल  प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पेश करेगा। पावरलिंफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली के महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि इस बार दिल्ली की तरफ से सबसे बड़ा दल राष्ट्रीय चैम्पियशिप में अपनी दावेदारी पेश करेगा। सभी वर्गों को मिलकर लगभग 140 महिला एवं पुरुष पावरलिफ्टर दिल्ली का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगे।
 
सुनील के अनुसार चैंपियनशिप में देश के कोने कोने से लगभग 1000 महिला एवं पुरुष पावरलिफ्टर इस  चैंपियनशिप में अपना लोहा मनवाने दिल्ली में जुटेंगे। सुनील ने बताया कि दिल्ली एसोसिएशन इस बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की हरसंभव कोशिश कर रही है। जाने माने अन्तर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर पूरन ंिसह कादियान के अनुसार दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप पावरलिंिफ्टग के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »