19 Mar 2024, 11:50:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेहोवा खेल हब के रूप में अपनी पहचान बनाएगा : संदीप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 1:09AM | Updated Date: Nov 21 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल मंत्री और हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने कहा है कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पिहोवा राज्य ही नहीं बल्कि देश में एक खेल हब के रुप में अपनी पहचान बनागा तथा इसके लिए पूरी योजना तैयार की जाएगी। सिंह विधानसभा चुनावों में जीत के लिये आज पिहोवा के सतोड़ा, मोरथली, हमीरा फार्म, स्याण सैयदां, बाखली खुर्द सहित अन्य गांवों के धन्यवादी दौरे के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि सतह स्तर पर खिलाड़यिों को तराशने का काम किया जाएगा तथा आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पहले उनका सभी गांवों में हजारों लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और सरकार द्वारा मंत्री बनाए जाने पर खुशी का भी इजÞहार किया। 

खेल मंत्री ने सतोड़ा गांव में पंचायत घर का निर्माण, शिवधाम सड़क, बच्चन घर से ड्रैन तक फिरनी का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह जनता का सेवक बनकर काम करेंगे और सामूहिक विकास कार्यो को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने इस मौके पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिये और कहा कि लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेतों की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को पक्का किया जाएगा। सड़कों, पेयजल, पानी की निकासी, बिजली से सम्बन्धित तमाम व्यवस्थाएं भी की जाएंगी और राज्य सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »