28 Mar 2024, 14:24:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मध्य प्रदेश को हराकर हरियाणा सुपर लीग में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 7:06PM | Updated Date: Nov 17 2019 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुमित कुमार की नाबाद 44 रन की तूफानी पारी की बदौलत हरियाणा ने मध्य प्रदेश को रविवार को चार विकेट से हराकर ग्रुप डी से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग दौर में प्रवेश कर लिया। मध्य प्रदेश ने रजत पाटीदार की 69 रन की अर्धशतकीय पारी से 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। हरियाणा की तरफ से हर्षल पटेल ने 34 रन पर तीन विकेट और आशीष हुडा ने 39 रन पर दो विकेट लिए।
 
हरियाणा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने पांच विकेट 95 रन पर खो दिए थे लेकिन सुमित की मात्र 28 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनी नाबाद 44 रन की तूफानी पारी की बदौलत हरियाणा ने 185 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। हरियाणा की सात मैचों में यह पांचवीं जीत रही और वह 22 अंकों के साथ ग्रुप में मुंबई के बाद दूसरे स्थान पर रहकर सुपर लीग में पहुंच गया। मध्य प्रदेश को छह मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा और उसके 12 अंक हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »