17 Apr 2024, 02:00:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पृथ्वी-आदित्य के अर्धशतकों से जीता मुंबई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 7:03PM | Updated Date: Nov 17 2019 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। डोपिंग निलंबन के बाद वापसी कर रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (63 रन) और आदित्य तारे (82 रन) की अर्धशतकीय पारियों से मुंबई ने मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप डी मुकाबले में रविवार को असम के खिलाफ 83 रन की जीत दर्ज कर ली। यह मुंबई की सात मैचों में छठी जीत है जिसके बाद वह ग्रुप में सर्वाधिक 24 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। असम ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले मुंबई को बल्लेबाजी का मौका दिया जिसने घरेलू वानखेड़े मैदान पर खेले गये मैच में घरेलू परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। असम की टीम बड़े लक्ष्य के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 123 रन ही बना सकी। असम की पारी में रियान पराग ने 38 रन का बड़ा स्कोर बनाया। मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी, शिवम दुबे तथा शम्स मुलानी ने दो दो विकेट लिये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »