28 Mar 2024, 22:07:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियन खलिन जोशी संयुक्त पांचवें स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 12:31AM | Updated Date: Nov 16 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नूह। गत चैंपियन भारत के खलिन जोशी ने शुक्रवार को पैनासोनिक ओपन इंडिया गोल्फ टूर्नामेंट के पहले राउंड में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिसके बाद वह संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में कल खराब मौसम के कारण देर से शुरुआत हुई थी और 60 खिलाड़ी ही पहला राउंड पूरा कर पाए थे। शेष 66 खिलाड़ियों ने क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आज दोपहर अपना पहला राउंड शुरु किया। थाईलैंड के इथिपत बुरानातनयारत ने गुरुवार को आठ अंडर 64 का जबरदस्त कार्ड खेला था और पहला राउंड समाप्त होने के बाद वह बढ़त पर हैं। 

गत चैंपियन जोशी ने 67 का कार्ड खेला और वह आठ अन्य भारतीयों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। उनके साथ इस स्थान पर अर्जुन प्रसाद, शिव कपूर, एम धर्मा, शंकर दास, राशिद खान, करणदीप कोचर, क्षितिज नवीद कौल और विक्रांत चोपड़ा हैं। मौसम की परिस्थितियों और कोहरे की मार को देखते हुए पैनासोनिक ओपन को अब 54 होल का टूर्नामेंट कर दिया है। शनिवार को इसका दूसरा राउंड शुरु होगा जिसमें सभी खिलाड़ी उतरेंगे। आयोजकों की कोशिश है कि टूर्नामेंट का तीसरा और अंतिम राउंड रविवार को पूरा कर लिया जाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »