29 Mar 2024, 17:24:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मृति मंधाना की फोटो से छेड़छाड़ - मेकअप में गोरी दिखाते ही भड़के फैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 2:56PM | Updated Date: Nov 14 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया की भारतीय महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना इन दिनों गलत वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल, गूगल सर्च में मंधाना को तलाशने के दौरान सर्च रिजल्ट में उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें उन्होंने लिपस्टिक और काजल लगा रखा है। इतना ही नहीं फोटो में महिला क्रिकेटर के चेहरे को गोरा बनाने की भी कोशिश की गई है।
 
बीसीसीआई ने पिछले साल मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार दिया था। मंधाना ने चोट के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सफल वापसी की है। उन्होंने हाल ही में सबसे तेज 2000 वनडे रन पूरे करने के मामले में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया था। इस फोटो को लेकर सबसे पहले ट्विटर यूजर चेतना ने देखा और इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर आवाज उठाई। उन्होंने लिखा कि प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में एक क्रिकेटर की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसकी स्किन को गोरा करके काजल और लिपस्टिक लगाई जा रही है। खूबसूरती के आखिर ये किस तरह के मानक हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »