16 Apr 2024, 10:27:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ये दिग्‍गज खिलाड़ी करने जा रहा है शादी, बचपन की दोस्‍त बनेंगी दुल्‍हन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 11:19AM | Updated Date: Oct 20 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और क्ले कोर्ट के बादशाह कहे जाने वाले राफेल नडाल शनिवार को अपनी बचपन की दोस्त सिसका प्रेलो के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।  'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, नडाल और सिसका माजोरका के ला फोर्टालेजा में शादी करेंगे, जहां इसी साल की शुरुआत में रियल मैड्रिड के दिग्गज फुटबॉलर गैरेथ बेल की शादी हुई थी।
 
इस जोड़ी की शादी में टोमेयु कताला पादरी की भूमिका में होंगे। उन्होंने कहा, “मैं अभी तक जितनी भी शादियों में गया हूं वो विशेष रही हैं और यह भी इसी तरह है। मैं सिर्फ इन दोनों की शादी कराने जा रहा हूं। नडाल और सिसका 14 साल से प्रेम संबंध में हैं। सिसका ने अपनी नौकरी छोड़ राफेल नडाल संस्थान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। इस चैरिटेबल ट्रस्ट को नडाल ने 10 साल पहले शुरू किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »