19 Apr 2024, 22:39:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोबिल इंडिया के ब्रांड अम्बेसेडर बने बजरंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 7:57PM | Updated Date: Oct 18 2019 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया को मोबिल इंडिया ने अपना ब्रांड अम्बेसेडर बनाया है। टोक्यो ओलम्पिक में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद माने जा रहे बजरंग को इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया था। बजरंग ने पिछले साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक तथा 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वह विश्व रैंकिंग में अपने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में नंबर एक रैंकिंग पर भी पहुंचे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »