18 Apr 2024, 06:24:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

4 रन बनाते ही शिखर धवन बना लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 4:16PM | Updated Date: Sep 22 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें काफी मेहनत कर रही है। वहीं इस मैच टीम इंडिया के ओपनर और विस्‍फोटक बल्‍लेबाज शिखर धवन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इस मैच में शिखर धवन के पास विराट और रोहित के एक विशेष क्लब में शामिल होने का मौका है।
 
अगर शिखर धवन 4 रन बना लेते हैं तो वह विराट और रोहित के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। दरअसल, शिखर धवन अब तक T-20 क्रिकेट में 6996 रन बना देते हैं और 7 हजार रन पूरे करने के लिए 4 रनों की जरूरत है। 4 रन बनाते ही शिखर धवन यह कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। सुरेश रैना, विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले ही यह कारनामा कर चुके हैं। अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो T-20 में 7000 रन बनाने वाले शिखर धवन 15वें बल्लेबाज होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »