29 Mar 2024, 14:39:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा की पत्नी ने युजवेंद्र चहल को काट दिया - मचा हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:48PM | Updated Date: Sep 22 2019 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के विस्‍फोटक और ओपनर बल्‍लेबाज रोहित शर्मा की पत्‍नी रितिका सजदेह ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो पर अब विवाद मच गया है। दरअसल रोहित शर्मा की पत्‍नी रितिका ने एक फैमिली फोटो शेयर की। इस तस्‍वीर से उन्‍होंने टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल को हटा दिया है। रितिका ने रोहित और बेटी के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें से उन्होंने युजवेंद्र चहल को क्रॉप कर दिया। जब चहल ने क्रॉप करने का कारण पूछा तो रितिका ने काफी मजेदार जवाब दिया।
 
रितिका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है 'Reunited'. जिस पर युजवेंद्र चहल ने कमेंट करते हुए पूछा कि आपने इस फोटो में से मुझे क्रॉप क्यों कर दिया भाभी? रितिका ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी कूलनेस तस्वी‍र पर हावी हो रही थी। दोनों के बीच चले इस हंसी मजाक के दौर को फैंस ने भी काफी एंजॉय किया। कई फैंस ने तो यहां तक कहा कि क्योंकि आप कबाब में हड्डी बन रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »