28 Mar 2024, 18:34:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट-सचिन सहित इन क्रिकेटरों ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 3:40PM | Updated Date: Sep 17 2019 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो गए हैं। पीएम के जन्‍मदिन पर देश-दुनिया के कई बड़े नेताओं ने उनको बधाई दी। टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने भी पीएम मोदी को जन्‍मदिन की बधाई दी है। पीएम को मोदी को विराट और सचिन सहित कई क्रिकेटरों ने ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी है।
 
 तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा - हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी जी, आपको स्वस्थ भारत स्वच्छा भारत के मिशन ने हम सभी को प्रभावित किया है। आप हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें।
 
वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा - हमारे सामाननीय प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आपके अच्छे स्वस्थ की कामना करता हूं। आपने देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है।
 
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा - हमारे सम्मानीय प्रधानमंत्री जीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपने देश को बेहतर बनने के लिए आपने जो प्रयास किए उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
 
भाजपा के सांसद और पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ट्वीट करते हुए लिखा - संसद और मां को एक ही दर्ज किया है सिर्फ उनके सामने अपना सर झुकाया है ऐसे पीएम पर हमें अभिमान है। नरेंद्र मोदी जी देश के सम्मान है। प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
 
टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज़ रहे हरभजन सिंह ने टि्वट करते हुए लिखा - हैप्पी बर्थडे सर नरेंद्र मोदी जी। आप हमेशा की तरह हमें प्रेरणा देते रहें। आपके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »