19 Mar 2024, 14:15:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हिमा दास ने अब चेक गणराज्य में जीता सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 1:23AM | Updated Date: Aug 19 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के शीर्ष फरार्टा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में ऐथलेटिकी मिटिनेक रीटर स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला 300 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। 2 जुलाई से यूरोपीय स्पर्धाओं में यह हिमा का छठा स्वर्ण पदक है। इस स्पर्धा में हालांकि अधिकांश बड़े नामों ने हिस्सा नहीं लिया। हिमा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद ट्वीट किया, चेक गणराज्य में ऐथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही। दूसरी तरफ अनस ने पुरुष 300 मीटर दौड़ 32.41 सेकंड के समय के साथ जीती। उन्होंने ट्वीट किया, चेक गणराज्य में ऐथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में पुरुष 300 मीटर का स्वर्ण पदक 32 .41 सेकंड के समय के साथ जीतने की खुशी है। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनस सितंबर-अक्टूबर में दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की 400 मीटर स्पर्धा के लिए पहले ही क्वॉलिफाई कर चुके हैं, जबकि हिमा ने अब तक ऐसा नहीं किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »