19 Mar 2024, 16:12:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए मात्र अब इतने मैच जीतने होंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 11:04AM | Updated Date: Jun 25 2019 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। विश्वकप 2019 का रोमांच सर चढ़कर बोल रहा है। भारतीय टीम का प्रदर्शन इस संस्करण में लाजवाब रहा है। सभी खिलाड़ी अपना अहम योगदान दें रहे हैं। भारतीय टीम ने इस संस्करण में 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें 4 जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया| पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम के 9 अंक हैं। पॉइंट्स टेबल के समीकरण को दखते हुए कहा जा सकता है की, विश्वकप में 6 मुकाबले जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी| हालाँकि, 5 मैच जीतने वाली टीम भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है। परंतु यह किस्मत और नेट रन रेट पर निर्भर करेगा। अब इधर से भारतीय टीम को मात्र 2 मैच जीतने हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »