29 Mar 2024, 12:34:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BCCI ने इस खिलाड़ी पर लगाया 2 साल का बैन, बोर्ड को दिया था धोखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:32PM | Updated Date: Jun 20 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से भारतीय घरेलु क्रिकेट में अंडर 19 के कुछ खिलाड़ियों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में दुनिया भर में हमारे बीसीसीआई की किरकिरी हो रही है। अंडर 19 क्रिकेट में खेल चुके एक खिलाड़ी ने अपने उम्र के बारे में बीसीसीआई को गलत जन्म प्रमाण दिया था। जिस पर अब बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके इस खिलाड़ी पर कार्यवाही की है। 
 
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज रासिख सलाम ने बीसीसीआई को गलत जन्म प्रमाण पत्र जमा करने के आरोप में क्रिकेट से 2 साल का बैन लगा दिया है, और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में उनकी जगह प्रभात मौर्य को भेजा गया है। 
 
रासिख सलाम ने इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच खेला था. जिसमें उन्होंने 10.5 की इकॉनमी रन दिया लेकिन एक भी विकेट नहीं लिया। रासिख सलाम जम्मू और कश्मीर से आईपीएल में खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।  रासिख से पहले परवेज रसूल और मंज़ूर डार को भी आईपीएल में खेलने का मौका मिला था। 
 
इस आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस खिलाड़ी को 20 लाख रुपए में खरीदा था। इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले ही मैच में मौका दिया था। रासिख सलाम दक्षिणी कश्मीर के अश्मूजी गाँव के रहने वाले हैं। रासिख सलाम का मामला उस समय हवा में जब जम्मू और कश्मीर राज्य के शिक्षा विभाग ने राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को बताया की उनके पास रासिख के उम्र को लेकर जो रिकॉर्ड पड़ा है। वो सही है और बीसीसीआई के पास जो रिकॉर्ड है वो गलत है। उसके बाद ही इस युवा खिलाड़ी पर कार्यवाही की है।
 
अब इन दो सालों में रासिख सलाम को क्रिकेट मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा। वो अब मुंबई इंडियंस टीम का भी हिस्सा नहीं रहेंगे। जिस कारण इस गेंदबाज को अब दो साल क्रिकेट के खेल से दूर रहना होगा। इस खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत के अंडर19 टीम में जगह बनाई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »