28 Mar 2024, 22:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के इस शहर में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 6:13PM | Updated Date: Jun 16 2019 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। सभी खेलों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट है। पूरी दुनिया में क्रिकेट के बहुत ज्यादा फैंस है।भारत देश मे क्रिकट खेल को एक त्योहार की तरीके माना जाता है। जिसमें से भारत में आयोजित होने वाला आईपीएल एक अहम भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है।
 
वैसे बात की जाए कि इस समय दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कौन सा है तो इस समय दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया का मेलबोर्न क्रिकेट स्टेडियम है। जिसकी क्षमता 1,00,024 दर्शकों की है। भारत में भी दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है यह क्रिकेट स्टेडियम गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में बनाया जा रहा है।
 
अहमदाबाद में बन रहे पूरे विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता लगभग 1,10,000 होगी। इस स्टेडियम को बनाने में तकरीबन 63 एकड़ जमीन का प्रयोग किया जाएगा। इसमें तीन प्रेक्टिस ग्राउंड, क्लब हाऊस, ऑलम्पिक साइज स्विमिंग पूल भी दिया जाएगा साथ ही में एक इंडोर क्रिकेट एकेडमी भी होगी।
 
इस क्रिकेट स्टेडियम की बेहतरीन बात ये यह है कि, इसके अंदर दर्शकों के आस पास वाली जगहों में कोई भी पिलर मौजूद नहीं होगा l जिससे मुकाबला देखने मे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। वहीं क्रिकेट स्टेडियम के पार्किंग के बाद की जाए तो इस क्रिकेट स्टेडियम की पार्किंग में 4 हजार पहिया वाहन और 10 हजार दो पहिया वाहन खड़े करने की जगह उपलब्ध होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »