25 Apr 2024, 09:20:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने जड़ा IPL का सबसे लंबा छक्का - उड़े सभी के होश, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 1:37PM | Updated Date: Apr 22 2019 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को एक रनों से हरा दिया। बैंगलोर ने भले ही यह मैच जीतकर दो अंक हासिल किए हों, लेकिन मैच में शानदार फॉर्म में दिखे माही अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो गए।

धोनी ने इस मैच में 48 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जब चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 26 रनों की जरूरत थी तब धोनी धमाकेदार रंग में नजर आए और 24 रन बना डाले, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

मैच का आखिरी ओवर फेंकने के लिए कप्तान कोहली ने गेंद उमेश यादव को थमाई और धोनी ने तीन छक्के के अलावा एक चौका जड़ दिया दिया। धोनी ने दूसरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद मैदान के बाहर चली गई। धोनी का यह छक्के 111 मीटर का था, जो इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का है। धोनी के इस छक्के को देखकर फैंस के साथ-साथ मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के भी होश उड़ गए।
 
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने पार्थिव पटेल (53) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी और उसे एक रन से हार का सामना करना पड़ा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »