19 Mar 2024, 08:17:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैक्सिको : शॉटगन लीजेंड रोड ने जीता 19वां विश्व स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 5:55PM | Updated Date: Mar 25 2019 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। शॉटगन लीजेंड 40 साल की किम्बर्ली रोड ने अपने खिताबों की फेहरिस्त में एक और खिताब शामिल करते हुये यहां एकापुल्को में चल रहे 2019 आईएसएसएफ शॉटगन विश्वकप में महिलाओं की स्कीट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया जो उनका व्यक्तिगत 19वां विश्व स्वर्ण पदक है। अमेरिकी निशानेबाज ने कुल 57 लक्ष्यों पर निशाना साधा और स्वर्ण जीता। न्यूजीलैंड की कोले टिपल ने 48 सटीक निशाने लगाये और रजत जीता जबकि चीन की झांग डोंगलियान को कांस्य पदक मिला।
 
रोड 11 वर्ष की उम्र से निशानेबाजी कर रही हैं। उन्होंने लगातार छह ओलंपिक में हिस्सा लिया है और हर बार एक पदक जीता। अपने निशानेबाजी करियर में रोड ने ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप और विश्वकप फाइनल्स स्पर्धाओं में कुल 50 से अधिक पदक जीते हैं। रोड ने बताया कि वह 2020 खेलों में स्कीट, ट्रैप और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »