28 Mar 2024, 22:24:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL में भारतीय खिलाड़ियों के खेलने पर ऐसा बोले विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 4:37PM | Updated Date: Mar 15 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया बुधवार को राजधानी स्थित फिरोजशाह कोटला मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे 35 रन से हार गई। इसके साथ ही भारत ने सीरीज भी 2-3 से गंवा दी। भारत टी-20 सीरीज भी 0-2 से हार गया था। पिछले कुछ समय से तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन क्रिकेट खेल रही भारतीय टीम से ऐसे प्रदर्शन की किसी को भी उम्मीद नहीं थी। 
 
अब उसे 30 मई से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप में खेलना है। उससे पहले भारतीय सितारे 23 मार्च से आरंभ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें एडिशन में खेलते नजर आएंगे। इस बारे में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमने खिलाड़ी को पूरी बुद्धिमता से काम लेने और फ्रेंचाइजी प्रबंधन को सूचित करने की जिम्मेदारी दी है। वे हमारे फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के संपर्क में रहेंगे। विश्व कप के लिए हर चीज पर नजर रखी जाएगी, जिसमें वर्कलोड भी शामिल है। हम कोई ऐसा समय बताएंगे जहां खिलाड़ी ब्रेक ले सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »