25 Apr 2024, 17:32:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हिंदू धर्म में सर्वाधिक आस्था प्राप्त त्रिदेव विष्णु, ब्रह्मा और शिव में हरेक का अपना महत्व और मान्यता है। आस्था के मामलों में अक्सर सवाल और बहस की जगह नहीं होती। देव त्रिमूर्ति में सबसे महत्वपूर्ण माने गए विष्णु की महत्ता और आस्था का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि श्रीराम और श्रीकृष्ण समेत उनके एक-दो नहीं, बल्कि दस अवतार माने जाते हैं। ये सभी आराध्य भी हैं। इसके बावजूद जगत के पालनकर्ता माने जाने वाले विष्णु से जुड़े अनेक रहस्य ऐसे हैं, जिन्हें समझ पाना आम गृहस्थ तो दूर, कर्मकांडी धार्मिकों के लिए भी आसान नहीं।
 
 
हिंदू धर्म की धुरी माने गए विष्णु के निवास स्थान भी दो माने गए हैं। पृथ्वी से दूर बैकुंठ में उनका वास माना गया है तो क्षीरसागर में शेषनाग की शैया पर भी वह विराजमान हैं। महाभारत में श्रीमद् भगवद् गीता का संदेश देते हुए श्रीकृष्ण अर्जुन को अपना जो विराट स्वरूप दिखाते हैं, वह विश्वरूप या विराट पुरुष भी विष्णु ही हैं, जिनमें पूरा विश्व समाहित है। विश्व व्यवस्था, संतुलन और पालन के प्रति सदैव सजग रहने वाले विष्णु की चार भुजाएं हैं, जिनमें उन्होंने कमल, गदा, श्ांख और सुदर्शन चक्र पकड़ रखा है। इन सभी वस्तुओं में निहित रहस्य को विद्वानों की तार्किक व्याख्या के माध्यम से समझा जा सकता है।
 
 
कई विद्वानों ने भगवान विष्णु के दस अवतारों और उनके जीवन चरित, बल्कि देशभर में उपलब्ध प्रमुख विष्णु मंदिरों-प्रतिमाओं के माध्यम से भी उन रहस्यों को सुलझाने-समझाने का प्रयास किया है, जो किसी भी जिज्ञासु के मन-मस्तिष्क को अक्सर कौंधते रहते होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »