29 Mar 2024, 15:20:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
singhasthmahakumbh

सिंहस्थ: दातार अखाड़े में स्थापित होगी आचार्यपीठ - सीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2016 10:21AM | Updated Date: May 21 2016 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। दातार अखाड़े में आचार्यपीठ की स्थापना होगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को की। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक संतों के साथ भोजन किया। इस दौरान प्रभारी मंंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की ओर से मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री को सोने का शिवलिंग भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान के प्रतिउत्तर में जूना अखाड़े के मुख्य संरक्षक हरिगिरि महाराज ने मुख्यमंत्री को दातार अखाड़े में आचार्यपीठ स्थापित किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूर कर लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंदगिरि महाराज की प्रेरणा से यहां आचार्यपीठ स्थापित की जाएगी। इस दौरान अखाड़े के मुख्य संरक्षक हरिगिरि महाराज, अध्यक्ष श्रीमहंत उमाशंकर भारती, उपाध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज, श्रीमहंत मत्स्येन्द्रपुरी, श्रीमहंत विध्यानंद सरस्वती, अखाड़े के मंत्री नारायणगिरि महाराज, परशुरामगिरि महाराज, नवनियुक्त श्रीमहंत बलराजगिरि महाराज, श्रीमहंत गोल्डन बाबा, थानापति रामेश्वरगिरि, मुकेश पुरी सहित अखाड़े के अन्य साधु संतों ने मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री को अखाड़े की ओर से प्रतीक स्वरूप सोने के शिवलिंग, शाल और रूद्राक्ष की माला भेंटकर सम्मानित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »