29 Mar 2024, 10:18:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशि अनुसार दीवाली पर करना चाहिए ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 10:48AM | Updated Date: Nov 7 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला राशि 
पीपल में स्टील के बर्तन से चढ़ाएं मीठा जल, तेल का दीपक जलाएं
1. पीपल के पेड़ में सुबह के समय मीठा जल स्टील के लोटे से चढ़ाएं तथा तेल का दीपक जलाएं।
2. घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
3. गाय को मीठा मिलाकर रोटी खिलाएं। रात के समय घर की पश्चिम दिशा में घी का दीपक जलाने के साथ ही नैऋत्य में तेल का दीपक लगाएं।
यदि आपको कारोबार में नुकसान हो रहा है तो आप इसके लिए दीवाली के दिन बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ऊं श्रीं श्रियै नम: लिखें और बहते हुए पानी में प्रवाहित करें।
धन की देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए तुला राशि वाले लोग सुबह के समय स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर ग्यारह नारियल माता के चरणों में अर्पित करें। दीपोत्सव के पांचों दिन घर में गौ-मूत्र का छिड़काव भी अच्छा उपाय है। दूध अथवा दही का तिलक लगाएं। गाय को हरा चारा या बाजरे की रोटी खिलाएं। दीपावली की रात दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें। 
 
वृश्चिक राशि
सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही करें रंगीन वस्त्रों का दान
1. गरीब या जरूरतमंद को दो रंगीन कम्बल दान करें।
2. लाल पुष्प, कुंकू इत्यादि से बाल-सूर्य को अर्घ्य दें। 21 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
3. घर के ब्रह्मस्थल पर एक चौमुखा दीपक घी का पूरी रात जलता रहे, ऐसी व्यवस्था कर दीपक जलाएं।
हनुमानजी को लड्डू का नैवेद्य लगाएं।
इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे दीवाली पर अपने घर में केले के जो पेड़ लगाएं हैं, उसके फल स्वयं न खाएं, दूसरों को दान करें।
यदि आपके घर-परिवार में अशांति रहती है... इससे छुटकारा पाने के लिए आप नागकेसर का फूल लाकर घर में कहीं छिपा दें। फूल को रखने की ऐसी जगह सुनिश्चित करें, जहां उस पर किसी की भी नजर न पड़े। 
घर के ब्रह्मस्थल (बीचो-बीच) वाले स्थान पर घी का दीपक जलाएं। अगर यह दीपक पूरी रात जलाते हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। 
 
धनु राशि 
भोलेनाथ का अभिषेक कर गणेशजी को चढ़ाएं बेसन के लड्डू
1. गणेश मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
2. गाय को घी-गुड़ लगाकर रोटी (ताजी) खिलाएं।
3. तिल मिले जल से शिवजी का अभिषेक करें, पश्चात शुद्ध जल से स्नान करवाएं।
घर के नैऋत्य कोण में तेल का दीपक लगाएं।
इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए दीपावली के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिखकर अपने पूजा स्थान पर रखें। इसकी रोजाना पूजा भी करें।
अपने पिता, गुरु या किसी बुजुर्ग व्यक्ति को भेंट अवश्य दें। पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करके घी का दीपक जलाएं। 
हलके नीले रंग के आसन पर बैठकर पूजा करें। गेहूं की रोटी पर घी चोपड़कर गाय को खिलाएं।
यदि तुला राशि के लोग किसी बीमारी से ग्रस्त हैं और परेशान हैं तो उस बीमारी से मुक्ति पाने के लिए वह चंद्रमा को अर्घ्य दें और बीमारी के निवारण के लिए प्रार्थना करें। हालांकि दीवाली वाले दिन अमावस्या होने के कारण चांद नहीं दिखाई देगा, तो भी आप चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं।
 
मकर राशि
तिल के तेल का दीपक जलाएं, हरिजन को दान दें मसूर की दाल
1. मसूर की दाल हरिजन को दक्षिणा समेत दान करें।
2. लक्ष्मी पूजन में तिल के लड्डू जरूर चढ़ाएं।
3. दक्षिण दिशा में लाल रंग का बल्ब जलाएं।
घर के बड़ों को भेंट दें। 
घर की दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक लगाएं।
पुराना धन अटका हुआ है तो दीपावली की रात आक की रूई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं।
दीपावली के पांचों दिन मांस और मदिरा का सेवन न करें।
लक्ष्मी पूजा में रेवड़ियों का अथवा सफेद तिल की बनी मिठाई का प्रसाद अर्पित करें। दीवाली की रात घर के पास ही किसी चौराहे पर तेल का दीपक जलाकर रख आएं और घर लौटकर आ जाएं। इस दौरान ध्यान रखें कि आपको पीछे पलटकर नहीं देखना है।
यदि विवाह में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है तो इसके लिए लक्ष्मी पति भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीला वस्त्र, पीली मिठाई अर्पित करें।
 
कुम्भ राशि 
सुगंधित जल से करें रुद्राभिषेक, पक्षियों को दाना चुगाएं
1. पक्षियों को दाना चुगाएं।
2.रुद्राभिषेक दुग्ध-चंदन मिश्रित जल से करें।
3. पश्चिम-दक्षिण में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
दुर्गाजी को नारियल चढ़ाएं। घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक लगाएं। सुगंधित जल से रुद्राभिषेक करें।
धन प्राप्ति के लिए दीपावली की रात नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रातभर जलने दें।
बरगद की जड़ एक सूती धागे में बांधकर अपने घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। विशेष पीले कपड़े में 11 हल्दी की गांठें बांधकर 'वक्रतुण्डाय हुंम' का 108 बार जाप कर के अगली दीपावली तक अपनी तिजोरी में रख दें। धन की कमी नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ नहीं बनती है तो खीर का भोग लक्ष्मी को लगाएं, फिर स्वयं खाएं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
 
मीन राशि 
शनिदेव का तेल से अभिषेक करें, लक्ष्मीजी को चढ़ाएं कमल का फूल
तेल लगी रोटी (ताजी) तीन काले कुत्तों को खिलाएं।
शनि महाराज का तेल से अभिषेक कराएं।
पश्चिम दिशा में घी का दीपक लगाएं।
दीवाली की शाम शनि मंदिर में दीपक, तेल तथा काली उड़द का दान करें। 
दीवाली की रात एक बड़ा घी का दीपक लेकर उसमें नौ बत्तियां जलाकर पूजा करें। घर की पश्चिम दिशा में 8 दीये अवश्य जलाएं। 
दीपावली के दिन किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल और किसी सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपकी धन की परेशानी समाप्त हो जाएगी।
 
यदि आपको अपने किसी शत्रु पक्ष से परेशानी आ रही है तो आप दीपावली की रात कपूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें। इससे आपको शत्रु पक्ष से आने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी। घर के मुख्य स्थान पर घी का दीपक जलाएं। अगर यह दीपक पूरी रात जलाते हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ ही समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »