24 Apr 2024, 13:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

गन्ने के रस से करें शिवलिंग का अभिषेक, होगी यह समस्या दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 4:16PM | Updated Date: Apr 5 2018 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर कोई व्यक्ति को कर्ज के संबंध में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो उसे शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। साथ ही, ऊँ नम: शिवाय मंत्रा का जाप करना चाहिए। इसके बाद शिवजी से परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें। इस उपाय से धन से जुड़ी दिक्कतों से मुक्ति मिल सकती है।
 
ध्यान रखें कभी भी मंगलवार को कर्ज न लें और लिए हुए कर्ज की पहली किश्त मंगलवार को न चुकाएं। कर्ज की पहली किश्त मंगलवार के अतिरिक्त किसी अन्य दिन चुकानी चाहिए। इस उपाय से कर्ज जल्दी उतर सकता है।
 
आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए गेहूं पिसवाते समय उसमें तुलसी की पत्तियां भी अवश्य डाल दें। इस आटे से बनी हुई रोटी खाने से अन्न और धन की कमी दूर हो सकती है।
 
शनिवार की रात किसी ऐसे हनुमान मंदिर जाएं, जहां पीपल हो। पीपल के पास सरसों का तेल डालकर चौमुखी दीपक जलाएं। इसके बाद हनुमानजी का ध्यान करते हुए 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ये उपाय आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »