20 Apr 2024, 18:51:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology » Remedy

ऐसे चमकाएं कांच के खिड़की-दरवाजे, अपनाएं ये घरेलू उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 1:34PM | Updated Date: Nov 4 2017 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आईना यानी शीशा, अक्सर धूल-मिट्टी पड़ने के कारण इन पर दाग या धब्बे पड़ जाते है। हम लोग घंटों अपने घर के शीशे से बनी खिड़कियों और दरवाजों को चमकाने में लगे रहते है लेकिन फिर भी वह निखरने का नाम ही नहीं लेते है। अगर आप अक्सर अपने घर के शीशे और दरवाजे चमकाते-चमकाते थक जाते है तो हम आपको आसान से घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपना समय भी बचा पाएंगे और घर भी चमका पाएंगे।

- बेकिंग सोडा थोड़ा सा बेकिंग सोडा मुलायम कपड़े पर लगाकर कांच पर रगड़ें। फिर एक साफ कपड़े और पानी की मदद से साफ करें. इससे आपका कांच चमक उठेगा।
- डिस्टिल्ड वाटर डिस्टिल्ड वाटर में मिनरल्स होते जो कांच को अच्छे से साफ करने का काम करते है। इसके अलावा आप कोई और रेग्युलर क्लिनर पतला करके भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे कांच की खोई हुई चमक भी लौट आएगी।
- सिरका सफेद सिरका कांच पर लगी गंदगी हटाने में काफी कारगर है। किसी स्प्रे बोतल में सिरका भर लें। फिर इसे कांच पर स्प्रे करें। इससे मिरर या कांच चमक जाएगा।
- शेविंग क्रीम जी हां, कांट चमकाने में शेविंग क्रीम भी काफी फायदेमंद है। अक्सर कांच पर धुंध सी झा जाती है जिस वजह से वह गंदा लगने लगता है अगर ऐसा है तो कांच पर एक पतली सी लेयर शेविंग फॉम की लगाएं और मुलायम कपड़े से साफ करें।
- अखबार अखबार के टूकड़ें की बॉल बनाएं और पानी में डिप करके कांच पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाएं। इससे कांच आसानी से साफ हो जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »