आपके घर का वातावरण पॉजिटिव और शुभ होगा तो आपको समस्याओं से अपने आप मुक्ति मिल सकती है पर यदि घर में निगेटिव एनर्जी रहेगी तो घर के वातावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर की निगेटिव एनर्जी को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन पांच चीजों का धुंआ अपने घर में करना होगा। जिससे आपके घर की निगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाएगी।
घ? की निगेटिव एनर्जी के लिए घर में इन पांच चीजों के धुंआ हर रोज घर में फैलाना चाहिए। जिससे घर का वातावरण पॉजिटिव रहेगा। घर में अगर लोबान, गुग्गल, कर्पूर, देशी घी और चंदन का धुंआ रोज किया जाए तो घर में निगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है। गाए के गोबर से बने उपलों को जलाएं, जब उपलों से धुंआ निकला बंद हो जाए तो तब इन पांचों चीजों के मिश्रण को उपलों के अंगारों पर डाल दें। इसके बाद इससे जो धुंआ निकलेगा उस पूरे घर में फैलाएं। इसके लिए आप उपले को किसी बर्तन में रखकर जलाएं। जिससे धुंए को पूरे घर में फैलाने में आसानी होगी। इस धुंए से घर का वातावरण पवित्र हो जाएगा।