24 Apr 2024, 02:53:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सफलता के लिए करें यह काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 11:31AM | Updated Date: Apr 14 2017 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फेंगशुई की धारणा अनुसार उत्तर दिशा से कॅरियर संबंधित फल प्राप्त होते हैं। उत्तर दिशा का प्रधान तत्व जल है और इसका सहयोगी तत्व धातु एवं विरोधी तत्व मिट्टी है। उत्तर दिशा से कॅरियर संबंधी लाभ प्राप्त करने हेतु यदि फेंगशुई की धारणा का अनुसरण करें तो इस दिशा से संबंधित प्रधान जल तत्व को पुष्ट करना चाहिए और मिट्टी तत्व को कमजोर। अत: उत्तर दिशा में यदि जल स्रोत स्थापित किए जाएं और धातु से बनी वस्तुएं एवं फर्नीचर रखे जाएं तो इससे उत्तम फल प्राप्त किए जा सकते हैं।
 
उत्तर दिशा से अपेक्षित लाभ प्राप्ति हेतु इस दिशा के विरोधी तत्व मिट्टी से निर्मित वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इनसे उत्तर दिशा का प्रधान तत्व जल क्षीण होता है। फेंगशुई की धारणा अनुसार उत्तर दिशा में जल स्रोत रखने अथवा नदी एवं झरने आदि का चित्र लगाने से उत्तर दिशा का प्रधान तत्व जल पुष्ट होकर अपेक्षित परिणाम प्रदान करता है।
 
इस तरह उत्तर दिशा में नीले एवं काले रंग के फर्नीचर, पेंट एवं पर्दे का प्रयोग करना सर्वाधिक उपयुक्त माना गया है। पीला एवं भूरा रंग उत्तर दिशा के विरोधी तत्व मिटटी का रंग स्वरुप है अत: इन रंगो का प्रयोग उत्तर दिशा में फेंगशुई के अनुसार किया जा सकता है। घर या कार्यालय की उत्तर दिशा में धातु के बने गुलदस्ते में सफेद कृत्रिम फूल लगाने से कॅरियर में लाभ प्राप्त होता है।
 
( आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »