19 Apr 2024, 14:28:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में पौधा लगाते समय हमेशा ध्यान रखें ये बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 10:00AM | Updated Date: Mar 14 2017 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर में हर कोई पेड़-पौधे लगाता ही है। पौधे प्रकृति का संतुलन तो बनाए रखते ही हैं और मानव का जीवन भी संवारते हैं। वहीं वास्तु के अनुसार भी घर में भी पौधे लगाए जाते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ पौधे धन, समृद्धि व सुख-शांति के कारक होते हैं। 
 
इन्हें घर में लगाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते क्या है वो बातें: वास्तुशास्त्र के अनुसार नकली फूल तो घर में रखे जाते है। लेकिन नकली पौधे घर में रखना शुभ नहीं होता है। कहा जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा नहीं आती।
 
कहा जाता है कि मनी प्लांट को ज्योतिष के अनुसार ही लगाना चाहिए। जिस घर में मनी प्लांट लगाया जाता है वहां पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता लाता है।  
 
वैसे ही कहा जाता है कि  यदि घर के आंगन आदि स्थानों पर पीपल का वृक्ष उगे। तो उसे कभी भी काट कर नहीं फेंकना चाहिए। इसे विष्णु जी को नमन कर उसे मिट्टी सहित निकाल देना चाहिए।
 
बाद में दूर किसी स्थान पर लगा देना चाहिए। कहा जाता है जिन पौधों से दूध निकले, वे घर में कभी नहीं लगाने चाहिए। कांटेदार पौधे लगाना भी अच्छा नहीं माना गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »