19 Apr 2024, 09:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology » Remedy

इन उपायों से तुरंत प्रसन्न होंगे भगवान शिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 4:04PM | Updated Date: Jan 16 2017 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शास्त्रो में यह वर्णन मिलता है की भगवान शिव को यदि शीघ्र प्रसन्न करना है तो उनके लिंग स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। इस प्रकार भगवान शिव की पूजा करने से वे भक्त के सभी कष्ट हर उसे मनचाहा फल प्रदान करते है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के अनेक ऐसे तरीके है जो असर तो बहुत शीघ्र दिखाते है परन्तु उन्हें प्रयोग में लाने से पूर्व कुछ विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है, भगवान शिव की पूजा से जुड़े कुछ ऐसे ही उपाय है जिनके द्वारा महादेव शिव को प्रसन्न कर उनसे मनचाहे फल की प्राप्ति कर सकते है। यदि इन उपायो को सावन के महीने किया जाए तो ये उपाय और भी ज्यादा प्रभावशाली हो जाते है तथा भक्तो को कई गुना फल की प्राप्ति होती है।
 
1- महादेव को जब भी आप जलाभिषेक करें तो उस दौरान शिवलिंग को अपने दोनों हाथो से अच्छी तरह रगड़े। यह उपाय आपके किस्मत को बदल सकता है।
 
2- यदि आपके पास गाडी नहीं है तो रोज शिवलिंग पर चमेली का फूल चढाये तथा भोलेनाथ का महामंत्र ॐ नमः शिवाय का प्रति दिन 108 बार जप करे, शीघ्र आपको वाहन प्राप्ति का योग बनेगा।
 
3- यदि आपको किसी सुनसान जगह पर भगवान शिव कामंदिर दिखता है तो वहां एक दीपक जलाकर अवश्य आये तथा इसके पश्चात किसी मनोकामना की प्राथना करे आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।
 
4- बिल्वपत्रों पर चन्दन से ॐ नमः शिवाय लिखे तथा इसके बाद उन पत्त्तों द्वारा माला बनाकर भगवान शिव को अर्पित करे। परन्तु इस समय ध्यान रखे की पत्ते कही से भी कटे फ़टे नहीं होने चाहिए।
 
5- एक ताम्बे का पात्र अथवा लोटा ले अब इसमें कच्चे दूध दाल उसमे थोड़ा शक्कर मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करे। इस उपाय द्वारा माता सरस्वती का आशीर्वाद प्रदान होता है तथा व्यक्ति के ज्ञान में वृद्धि होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »