29 Mar 2024, 08:03:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

परिवार में होगी सभी की सेहत अच्छी, बस मानें फेंग शुई की ये बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2016 11:43AM | Updated Date: Nov 25 2016 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फेंग शुई में ड्रैगन, सिक्के, कछुए का बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि इनसे घर में पैसों का आगमान होता है। लेकिन सवाल अगर घर में परिवार के सदस्यों की सेहत का हो तो आपको फेंग शुई के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत तो अच्छी ही रहेगी ही साथ ही आपका परिवार खुशहाल भी रहेगा। आइए जाने फेंग शुई के ये टिप्स:
 
फेंग शुई के अनुसार आपको बाहर से घर के अंदर जूते पहन कर नहीं आना चाहिए। हो सके तो दरवाजे के पास ही उन्हें उतार देना चाहिए। कहा जाता है कि जूते पूरे दिन तनाव और नकारात्मक ऊर्जा का सामना करते हैं। इसलिए इस नकारात्मक ऊर्जा को घर के बाहर रखें और परिवार की सेहत को भी अच्छा रखें।
 
घर को रखें व्यवस्थित: फेंश शुई के अनुसार घर को व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी होता है। कहा जाता है कि अव्यवस्थित घर में नकारात्मकता आती है। इसके अलावा आपके घर में चीजें व्यवस्थित होंगी तो आपको किसी चीज को ढ़ूढ़ने के लिए परेशान नहीं होना होगा और तनाव कम होगा।
 
घर में आनी चाहिए ताजी हवा और लाइट: फेंग शुई के अनुसार घर में ताजी हवा और लाइट की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इससे बैड लक, दुख और दूसरी नेगैटिव एनर्जी से घर की रक्षा होती है। फेंग शुई के अनुसार घर में अंधेरा नहीं होना चाहिए।

आपके आसपास हों सकारात्मक रंग: घर में सकारात्मक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे घर के लोगों का स्वस्थ तो ठीक रहेगा ही साथ ही आपमें भी नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा रहेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »