29 Mar 2024, 19:20:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में सकारात्‍मक ऊर्जा चाहिए तो ना करे ये पांच गलतियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2016 1:20PM | Updated Date: Jul 25 2016 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर में अगर सकारात्मक ऊर्जा हो तो घर में सुख समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। अगर आपके घर में भी ये पांच चीजे मौजूद हैं तो घर में नकारात्मक उर्जा बनी रहेगी। वास्तु के अनुसार इन पांच उपायों को अपनाकर आप घर में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।  
 
घर में गहरे रंग के कलर ना कराएं
वास्तु के अनुसार आपके घर का रंग आपके मूड और चरित्र पर काफी प्रभाव डालता है। इसलिए घर को गहरे रगों से कलर ना कराएं। घर को कलर कराने में इन रंगों का न करें इस्तेमाल- प्रवेश द्वार के पास लाल, काला, ग्रे रंग ना कराएं। घर को कलर कराने में इन रंगों का करें इस्तेमाल- नीला, पीला, सफेद और हरा। 
 
कैकटस जैसे कंटीले पौधे गर में ना लगाएं
वास्तु के अनुसार कैकटस जैसे कंटीले पौदों को घर में भूलकर भी लगाएं। इसी तरह ऐसे पौधे जिसमें लाल रंग के फूल निकलते हों और बोनसई का पौधा घर के अंदर ना लगाएं।  घर में तुसली और मनी प्लांट जैसे पौधे लगाएं।
 
पेंटिंग और मूर्तियों का चयन संभलकर करें
वास्तप के अनुसार घर के लिए तस्वीरों और मूर्तियों का चयन ध्यान से करना चाहिए क्योंकि इसका असर आपके साथ-साथ आपके परिवार के लोगों पर भी पड़ता है।  रामायण, महाभारत से जुड़ी तस्वीरें, एग्रेसेवि तस्वीरें न लगाएं। इसके अलावा भारी मूर्तियां धर के उत्तर पूर्व कोने में न लगाएं।  मंदिरों की तस्वीरें, रंगोली, ओम, स्वास्तिक की तस्वीरें घर में लगाना अच्छा होता है।
 
घर की छत पर न हो बीम
लीविंग रुम में बीम का होना वास्तु के अनुसार ठीक नहीं समझा जाता। कहा जाता है कि इसे डिप्रेसिंग इफेक्ट पड़ता है जिससे घर के लोगों में वाद-विवाद होता है।
 
बेडरुम में चीजें बिखरी न हों
बेडरुम एक ऐसी जगह है जहां आप आराम और शांति का अनुभव करते हैं। इसलिए वहां चीजे बिखरीं हुई यानी अव्यवस्थित नहीं होनी चाहिएं। वास्तु के अनुसार बेडरुम में बिखरी-बिखरी चीजें नेगेटिव वाइब्रेशन लाती है।
 
शीशे के भीतर सौभाग्य, धन, वैभव और खुशहाली को आकर्षित करने की ताकत होती है लेकिन अगर घर के जिस कोने में आपने शीशा रखा है और वह वास्तु के अनुकूल नहीं है तो इसका उलटा परिणाम भी हो सकता है। यहां तक की घर के बाहर भी शीशे का उचित ढग से प्रयोग करके धन-संपत्ति और खुशहाली को बढ़ाया जा सकता है, अन्यथा ये नकारात्मक ऊर्जा का बड़ा स्रोत बन जाता है।
 
घर अथवा कार्य स्थान के मुख्यद्वार के सामने कोई भी ऊंचा खंबा, पेड़ और धारदार किनारा नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे घर के सदस्य प्रगती नहीं कर पाते। जिस घर के सामने सड़क पर अधिक ट्रैफिक रहता है वहां के लोगों की आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपया होता है। उन्हें धन संचय करने में बहुत परेशानी आती है।
 
इस समस्या से बचने के लिए सड़क वाली दिशा में मुख्यद्वार न बना कर किसी अन्य दिशा में बनाएं यदि ऐसा करना संभव न हो तो मुख्यद्वार के बाहर शीशा लगा दें। घर का दरवाजा और लिफ्ट बिल्कुल आमने-सामने हो तो मेन गेट के ऊपर आईना लगाएं और लगभग पांच सेंटीमीटर की देहरी अवश्य बनाएं। ऐसा करने से यह नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समेटकर उस स्थान को किसी भी प्रकार की नकारात्मकता से मुक्त करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »