29 Mar 2024, 00:17:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दीवाली से पहले दीपक में डालें ये छोटी सी चीज, बनेंगे करोड़पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 11:50AM | Updated Date: Oct 23 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनतेरस पर महालक्ष्मी के सचिव कुबेर की पूजा होती है। तो दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है गोवर्धन का पर्व।  दीपावली पर अकसर चारों ओर दीपक जलाए जाते हैं। घर के हर कोने में दीपक जलाए जाते हैं। दिपावली के दिन लक्ष्‍मी की पूजा करने के लिए भी एक दीपक जलाया जाता है। वह दीपक पीतल या स्टील का होता है।
 
जैसे मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है उसी तरह देवी लक्ष्मी को अगर आप प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार का दिन काफी सर्वोत्तम माना जाता है। बहुत जल्द दीवावली आ रही है ऐसे में सभी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर को पूरी तरह से साफ़ कर रहे हैं और उनकी अराधना कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप धन की देवी लक्ष्मी को दीपावली से पहले ही उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन उनकी पूजा अर्चना के साथ ये उपाय करें।
 
जो भी शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करता है उसको उसका परिणाम जरुर मिलता है। आपको बता दें कि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का सबसे ख़ास दिन माना जाता है। ऐसे समय में तंत्र शास्त्र के मुताबिक अगर इस दिन कुछ साधारण उपाय करने से भी माता लक्ष्मी जल्द ही प्रसन्न हो जाती हो और अपनी कृपा बरसाती है। इस उपाय को आप लगातार 3 शुक्रवार को करेंगे तो आपको इसका फल जल्द प्राप्त होगा।
 
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय
सबसे पहले आप शुक्रवार के दिन शाम को घर के ईशान कोण में आप गाय के घी का दीपक जलाएं और फिर उस पर बत्ती बनाने के बजाय लाल धागे का इस्तेमाल करें क्योंकि ये रंग देवी को सबसे प्रिय होता है। उसके बाद आप लाल धागे की बत्ती बना दें और उस दिए में केसर डाल दें। इस तरह से आप दिए को जलाएं और शुक्रवार के दिन आप जितना दान गरीबों को दे सकें जरुर दें।
 
शुक्रवार का दिन जैसे कि आप जानते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे सरल है। तो आप श्री यंत्र को घर लाएं, क्योंकि ये यंत्र माता लक्ष्मी के प्रतीक का यंत्र होता है और उसके बाद शुक्रवार को इसका शुद्ध गाय के दूध से अभिषेक करें। बचा हुआ दूध आप एक फूल के पत्ते से पूरे घर में छिड़के। पूजा संपन्न हो जाने के बाद आप इसे तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर भी रख सकते हैं, इससे माता लक्ष्मी काई प्रसन्न हो जाएगी जिससे कि आपको धन की प्राप्ति होगी।
 
इसके अलावा आप शुक्रवार को चांदी, चावल, दूध, दही, सफेद चन्दन, सफेद वस्त्र और सुगन्धित सभी चीजों को किसी भी पुजारी व्यक्ति की पत्नी को दान कर सकते हैं, ये आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इस दिन आपको किसी भी 3 कुंवारी लड़कियों को घर में बिठाकर खीर का सेवन करवाना चाहिए और साथ ही भेंट में उन्हें पीले वस्त्र दें।
 
ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। इस दिन आप दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक जरुर करें और यदि आप ये उपाय करते हैं तो आप मां लक्ष्मी को जल्द प्रसन्न कर सकते हैं। यदि आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार को पीले कपड़े में पांच लक्ष्मी (पीली) कौड़ी और थोड़ी सी केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांधकर धन वाली स्थान पर रखना होगा। सिर्फ इतना करने से आपको कुछ दिन बाद इसके प्रभाव दिखने लगेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »